वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
भारत वंदे मातरम् भारत वंदे मातरम्
रुक ना पाएं तूफानों में सबके आगे बढ़े कदम
जीवन पुष्प चढ़ाने निकले माता के चरणों में हम ।।धृ।।
मस्तक पर हिमराज विराजे, उन्नत माथा माता का
चरण धो रहा विशाल सागर, देश यही सुंदरता का
हरियाली साड़ी पहनी मां, गीत तुम्हारे गाए हम ।।१।।
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
नदियन की पावन धारा है, मंगल माला गंगा की
कमर बन्ध है विंध्याद्रि का, सतपुड़ा की श्रेणी की
सहयाद्री का वज्र हस्त है, पौरुषता पहचाने हम।।२।।
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
नहीं किसी के सामने हमने, अपना शीश झुकाया है
जो हम से टकराने आया, काल उसी का आया है
तेरा वैभव अमर रहे मां, विजय ध्वजा फहराएं हम।।३।।
वन्दे मातरम् वन्दे मातरम्
इस गीत को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें


