स्वागतम

ॐ ज्ञानवेद में आपका हार्दिक स्वागत है| हमारा परम ध्येय केवल ज्ञान है और हम दृढ़ संकल्पित है कि यहाँ आपको ज्ञान ही ज्ञान प्राप्त हो |
  • Educational Gyan

    • शैक्षिक ज्ञान

    • # यहाँ आपको शैक्षिक ज्ञान प्राप्त होगा |
    • # यहाँ आपको कंप्यूटर से सम्बंधित ज्ञान प्राप्त होगा |
    • # यहाँ आपको तकनिकी ज्ञान की प्राप्ति होगी |
    • # यहाँ आपक इलेक्ट्रॉनिक्स के बारें में जानकारी प्राप्त होगी |
    • # यहाँ आपक स्वास्थ्य और विद्यालयी ज्ञान प्राप्त होगा |
    • अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
Read More
  • Study Gyan

    • अध्ययन ज्ञान

    • # यहाँ आपको अध्ययन सम्बंधित ज्ञान प्राप्त होगा
    • # यहाँ आप सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन और समसामयिकी की तैयारी कर सकते है |
    • # यहाँ आपको हिंदी, अंग्रेजी व गणित का सामान्य ज्ञान प्राप्त होगा |
    • # यहाँ आपको तर्कशक्ति (रीजनिंग) का ज्ञान प्राप्त होगा|
Read More
  • Preparation

    • तैयारी

    • # यहाँ आप अच्छे नोट्स से तैयारी कर सकते है |
    • # विभिन्न प्रतियोगितायों के पूर्व वर्षो के पेपर्स से आप तैयारी कर सकते है |
    • # नवीनतम जानकारी और ट्रिक्स-टिप्स के द्वारा आपको अपडेट किया जायेगा |
    • # हमारे साथ जुड़े रहिये और ज्ञान प्राप्त करिये |
Read More

विश्व गुरु तव अर्चना में


विश्व गुरु तव अर्चना में


विश्व गुरु तव अर्चना में, भेंट अर्चन क्या करें 
जबकि तन-मन-धन तुम्हारे, और पूजन क्या करें।।

प्राची की अरुणिम छटा है, यज्ञ की आभा विभा है
अरुणा ज्योतिर्मय ध्वजा है, दीप दर्शन क्या करें।।१।।

वेद की पावन ऋचा से, आज तक राग गूंजे,
वंदना के उन स्वरों में, तुच्छ वंदन क्या करें।।२।।

राम के अवतार आए, कर्ममय जीवन चलाए,
अजिर तन तुझको चढ़ाएं, और अर्चना क्या करें।।३।।

पत्र फल और पुष्प जल से, भावना ले ह्रदय तल से
प्राण के पल-पल भी पल से, आज आराधन करें।।४।।






Share:

मुक्त हो गगन सदा

 संचलन गीत

मुक्त हो गगन सदा, स्वर्ग सी बने महि

संघ साधना यही, राष्ट्र अर्चना यही ।।

 

व्यक्ति-व्यक्ति को जुटा, दिव्य संपदा बढ़ा
 देशभक्ति ज्वार ला, लोकशक्ति आ रही 
है स्वतंत्रता यही, पूर्ण क्रांति है सही ।१

संघ साधना यही .....................

 

भारत भूमि हिंदू भू, धर्म भूमि मोक्ष भू 
अर्थ काम सिद्धि भू, विश्व में प्रथम रही 
संगठित प्रयत्न से, हो पुनः प्रथम वही ।२
संघ साधना यही .....................
 
दीनता अभाव का, स्वार्थ के स्वभाव का 
क्षुद्र भेदभाव का, लेश भी रहे नहीं 
मित्र विश्व हो सभी, द्वेष क्लेश हो नहीं ।३
संघ साधना यही .....................
 
नगर ग्राम बढ़ चले, प्रगति पंथ चढ़ चले 
सब समाज साथ ले, कार्य लक्ष्य एक ही 
मां बुला रही हमें, भारती बुला रही  ।४
संघ साधना यही .....................













Share:

दसों दिशाओं में जाएं


दसो दिशाओं में जाएं, दल बादल सा छा जाएं,
उमड़ घुमड़ कर हर धरती को, नंदनवन सा सरसाएं।।

यह मत समझो किसी क्षेत्र को, खाली रह जाने देंगे,
दानवता की बेल विषैली, कहीं नहीं छाने देंगे,
जहां कहीं लूं झुलसाती, अमृत रिमझिम बरसाएं ।।१।।
नंदन वन सा सरसाएं ........

फूल सुकोमल धरती पर हम, बिजली नहीं गिराते हैं
किंतु अडिले बालू टीले, वर्षा में ढह जाते हैं,
ध्वंस हमारा काम नहीं, अविरल जीवन विकसाएं ।।२।।
नंदन वन सा सरसाएं ........

देश देश के जीवन दर्शन, अनुभव कहता पूर्ण नहीं,
आदि सृष्टि से हिंदू धर्म की, पूर्ण धर्म उपलब्धि रही,
ज्ञान किरण फिर प्रकटाएं, शांति व्यवस्था समझाएं ।।३।।
नंदन वन सा सरसाएं ........

Share:

मन मस्त फकीरी धारी है



मन मस्त फकीरी धारी है 

मन मस्त फकीरी धारी है 
अब एक ही धुन जय जय भारत 
जय जय भारत जय जय भारत ।।

हम धन्य हैं इस जग जननी की,
 सेवा का अवसर है पाया,
इसकी माटी वायु जल से,
 दुर्लभ जीवन है विकसाया,
यह पुष्प इसी के चरणों में,
 मां प्राणों से भी प्यारी है ।।१।।

सुंदर सपने में आकर्षण,
 सब तोड़ चले मुख मोड़ चले,
वैभव महलों का क्या करना,
 सोते सुख से आकाश तले,
साधन की ओर न ताकेंगे,
 कांटो की राह हमारी है ।।२।।

ऋषि मुनियों संतो का तप,
 अनमोल हमारी थाती है,
बलिदानी वीरों की गाथा,
 अपने रग रग लहराती है,
गौरवमय नव इतिहास रचे,
 अब अपनी ही तो बारी है ।।३।।





Share:

निज गौरव को निज वैभव को


निज गौरव को निज वैभव को

निज गौरव को निज वैभव को, 
क्यों हिन्दू बहादुर भूल गए
उपदेश दिया जो गीता में,
क्यूं सुनना सुनाना भूल गए ।।

रावण ने सीता चुराई थी,
 हनुमान ने लंका जलाई थी ।
अब लाखों सीते हरी गई,
 क्यों लंका जलाना भूल गए ।।१।।

कान्हा ने रास रचाया था,
 दुष्टों पर चक्र चलाया था
अब रास रचाना याद रहा,
 क्यूं चक्र चलाना भूल गए ।।२।।

गीता का ज्ञान कराया था,
 अर्जुन को वीर बनाया था, 
बंसी का बजाना याद रहा,
 क्यूं वीर बनाना भूल गए ।।३।।

राणा ने राह बनाई थी,
 शिवराज ने भी अपनाई थी,
जिस राह पर बंदा वीर चले,
 उस राह पे चलना भूल गए।।४।।

केशव का भी उपदेश यही,
 माधव का भी संदेश यही,
जिस मां की गोद में जन्म लिया,
 क्यूं मान बढ़ाना भूल गए ।।५।।
Share:

भारत माता तेरा आंचल



भारत माता तेरा आंचल


भारत माता तेरा आंचल, हरा भरा धानी धानी ।
मीठा-मीठा चमचम करता, तेरी नदियों का पानी।।
हरी हो गई बंजर धरती नाचे चरणों में बिजली
सोना चांदी उगल रहा है तेरी नदियों का पानी।।१।।
भारत माता तेरा आंचल ......
तेरा मान बढ़ाने वाले, तेरे घर के हैं रखवाले ।
तेरे ऊंचे ऊंचे पर्वत, निडर बहादुर सेनानी ।।२।।
भारत माता तेरा आंचल ......
मस्त हवा जब लहर आती है, दूर-दूर तक पहुंचाती है
जग को मीत बनाने वाली, मधुर मधुर तेरी वाणी ।।३।।
भारत माता तेरा आंचल .....
जीवन पुष्प चढ़ा चरणों में, मांगे मातृभूमि से यह वर
तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे न रहे ।
भारत माता तेरा आंचल ......













Share:

ना हो साथ कोई अकेले चलो तुम



ना हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम 

ना हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम 
सफलता तुम्हारे चरण चूम लेगी।।
सदा जो जगाए बिना ही जगा है,
अंधेरा उसे देखकर ही भगा है।
वही बीज पनपा पनपना जिसे था,
घुना क्या किसी के उगाए उगा है।
अगर उग सको तो उगो सूर्य सा तुम,
प्रखरता तुम्हारे चरण चूम लेगी।।१।।
ना हो साथ कोई.........
सही राह को छोड़कर जो मुड़े हैं,  
वही देख कर दूसरों को कुढ़े हैं।
बिना पंख तौले उड़े जो गगन में,
न संबंध उनके गगन से जुड़े हैं।
अगर बन सको तो पखेरू बनो तुम,
प्रवरता तुम्हारे चरण चूम लेगी।।२।।
ना हो साथ कोई.........
न जो बर्फ की आंधियों से लड़े हैं,
कभी पग न उनके शिखर पर पड़े हैं।
जिन्हे लक्ष्य से कम अधिक प्यार खुद से,
वही जी चुराके तरसते खड़े हैं।
अगर जी सको तो जियो जूझकर तुम, 
अमरता तुम्हारे चरण चूम लेगी ।।३।।
ना हो साथ कोई.........

Share:

अमृत वचन - डॉक्टर हेडगेवार जी

प्रचलित प्रेरक कथन एवं सुविचार  


परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी ने कहा है - :

                                                               "केवल भूमि के किसी टुकड़े को राष्ट्र नहीं कहते हैं। एक विचार, एक आचार, एक सभ्यता एवं एक परंपरा से जो लोग पुरातन काल से चले आए हैं, उन्हीं लोगों से राष्ट्र बनता है। इस देश को हमारे ही कारण हिन्दुस्थान नाम दिया गया है।"

Share:

Wikipedia

खोज नतीजे

Popular Posts

फ़ॉलोअर