Ekal Geet लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Ekal Geet लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

जय मातृभूमि जीवन भर


जय मातृभूमि जीवनभर


जय मातृभूमि जीवनभर 
निशि दिन तेरा ही गुण गाएं
फिर भी तेरा पार नहीं हम पाए 

सबसे ऊंचा मस्तक तेरा, 
चरणों में सागर का घेरा 
दसों दिशाएं सांझ सवेरे,
 तुझको शीश झुकाए 
फिर भी तेरा पार नहीं हम पाएं ।१

तूने दिया खेलता बचपन,
फिर अथाह  बलशाली यौवन  
शत-शत जीवन तेरी सेवा, 
का हम अवसर पाए 
फिर अभी तेरा पार नहीं हम पाए ।२

भौतिकता में जब जग मोहित,
 तू थी  दर्शन से आच्छादित
 समय-समय पर ईश मुखों से,
 तूने धर्म उपदेश कराए
 फिर भी तेरा पार नहीं हम पाएं ।३

जय मातृभूमि जीवनभर 
निशि दिन तेरा ही गुणगान
फिर भी तेरा पार नहीं हम पाए 
Share:

भारत माँ के चरण कमल में - MP3


भारत माँ के चरण कमल पर तन मन धन कर दे न्यौछावर
*******************************************
Share:

शपथ लेना तो सरल है


शपथ लेना तो सरल है,  पर निभाना तो कठिन है। 
*************************************






शपथ लेना तो सरल है,  पर निभाना तो कठिन है। 
साधना का पथ कठिन है,  साधना का पथ कठिन है।।  

शलभ बन जलना सरल है, प्रेम की जलती शिखा पर,
स्वयं को तिल-तिल जलाकर,  दीप बनना ही कठिन है।। 
साधना का पथ कठिन है...... 

है अचेतन जो युगो से, लहर के अनुकूल बहते,

साथ बहना है सरल, प्रतिकूल बहना ही कठिन है।। 
साधना का पथ कठिन है...... 

ठोकरें खाकर नियति की, युगो से जी रहा मानव,

है सरल आँसू बहाना, मुस्कराना ही कठिन है।। 
साधना का पथ कठिन है...... 

तप-तपस्या के सहारे, इन्द्र बनना तो सरल है,

स्वर्ग का ऐश्वर्य पाकर, मद भुलाना ही कठिन है।।  
साधना का पथ कठिन है...... 




Share:

Wikipedia

खोज नतीजे

Popular Posts

फ़ॉलोअर