मन मस्त फकीरी धारी है



मन मस्त फकीरी धारी है 

मन मस्त फकीरी धारी है 
अब एक ही धुन जय जय भारत 
जय जय भारत जय जय भारत ।।

हम धन्य हैं इस जग जननी की,
 सेवा का अवसर है पाया,
इसकी माटी वायु जल से,
 दुर्लभ जीवन है विकसाया,
यह पुष्प इसी के चरणों में,
 मां प्राणों से भी प्यारी है ।।१।।

सुंदर सपने में आकर्षण,
 सब तोड़ चले मुख मोड़ चले,
वैभव महलों का क्या करना,
 सोते सुख से आकाश तले,
साधन की ओर न ताकेंगे,
 कांटो की राह हमारी है ।।२।।

ऋषि मुनियों संतो का तप,
 अनमोल हमारी थाती है,
बलिदानी वीरों की गाथा,
 अपने रग रग लहराती है,
गौरवमय नव इतिहास रचे,
 अब अपनी ही तो बारी है ।।३।।





Share:

निज गौरव को निज वैभव को


निज गौरव को निज वैभव को

निज गौरव को निज वैभव को, 
क्यों हिन्दू बहादुर भूल गए
उपदेश दिया जो गीता में,
क्यूं सुनना सुनाना भूल गए ।।

रावण ने सीता चुराई थी,
 हनुमान ने लंका जलाई थी ।
अब लाखों सीते हरी गई,
 क्यों लंका जलाना भूल गए ।।१।।

कान्हा ने रास रचाया था,
 दुष्टों पर चक्र चलाया था
अब रास रचाना याद रहा,
 क्यूं चक्र चलाना भूल गए ।।२।।

गीता का ज्ञान कराया था,
 अर्जुन को वीर बनाया था, 
बंसी का बजाना याद रहा,
 क्यूं वीर बनाना भूल गए ।।३।।

राणा ने राह बनाई थी,
 शिवराज ने भी अपनाई थी,
जिस राह पर बंदा वीर चले,
 उस राह पे चलना भूल गए।।४।।

केशव का भी उपदेश यही,
 माधव का भी संदेश यही,
जिस मां की गोद में जन्म लिया,
 क्यूं मान बढ़ाना भूल गए ।।५।।
Share:

भारत माता तेरा आंचल



भारत माता तेरा आंचल


भारत माता तेरा आंचल, हरा भरा धानी धानी ।
मीठा-मीठा चमचम करता, तेरी नदियों का पानी।।
हरी हो गई बंजर धरती नाचे चरणों में बिजली
सोना चांदी उगल रहा है तेरी नदियों का पानी।।१।।
भारत माता तेरा आंचल ......
तेरा मान बढ़ाने वाले, तेरे घर के हैं रखवाले ।
तेरे ऊंचे ऊंचे पर्वत, निडर बहादुर सेनानी ।।२।।
भारत माता तेरा आंचल ......
मस्त हवा जब लहर आती है, दूर-दूर तक पहुंचाती है
जग को मीत बनाने वाली, मधुर मधुर तेरी वाणी ।।३।।
भारत माता तेरा आंचल .....
जीवन पुष्प चढ़ा चरणों में, मांगे मातृभूमि से यह वर
तेरा वैभव अमर रहे मां, हम दिन चार रहे न रहे ।
भारत माता तेरा आंचल ......













Share:

ना हो साथ कोई अकेले चलो तुम



ना हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम 

ना हो साथ कोई अकेले बढ़ो तुम 
सफलता तुम्हारे चरण चूम लेगी।।
सदा जो जगाए बिना ही जगा है,
अंधेरा उसे देखकर ही भगा है।
वही बीज पनपा पनपना जिसे था,
घुना क्या किसी के उगाए उगा है।
अगर उग सको तो उगो सूर्य सा तुम,
प्रखरता तुम्हारे चरण चूम लेगी।।१।।
ना हो साथ कोई.........
सही राह को छोड़कर जो मुड़े हैं,  
वही देख कर दूसरों को कुढ़े हैं।
बिना पंख तौले उड़े जो गगन में,
न संबंध उनके गगन से जुड़े हैं।
अगर बन सको तो पखेरू बनो तुम,
प्रवरता तुम्हारे चरण चूम लेगी।।२।।
ना हो साथ कोई.........
न जो बर्फ की आंधियों से लड़े हैं,
कभी पग न उनके शिखर पर पड़े हैं।
जिन्हे लक्ष्य से कम अधिक प्यार खुद से,
वही जी चुराके तरसते खड़े हैं।
अगर जी सको तो जियो जूझकर तुम, 
अमरता तुम्हारे चरण चूम लेगी ।।३।।
ना हो साथ कोई.........

Share:

अमृत वचन - डॉक्टर हेडगेवार जी

प्रचलित प्रेरक कथन एवं सुविचार  


परम पूज्य डॉक्टर हेडगेवार जी ने कहा है - :

                                                               "केवल भूमि के किसी टुकड़े को राष्ट्र नहीं कहते हैं। एक विचार, एक आचार, एक सभ्यता एवं एक परंपरा से जो लोग पुरातन काल से चले आए हैं, उन्हीं लोगों से राष्ट्र बनता है। इस देश को हमारे ही कारण हिन्दुस्थान नाम दिया गया है।"

Share:

अमृत वचन - श्री गुरु जी

प्रचलित प्रेरक कथन एवं सुविचार  




पूज्य श्री गुरु जी ने कहा है -:

                                             "विजय निश्चित है, क्योंकि धर्म के साथ श्री भगवान और उनके साथ विजय रहती है। तो फिर भी हृदयाकाश से जगदाकाश तक भारत माता की जय ध्वनि ललकार उठो और कार्य पूर्ण करके ही रहो।"
Share:

भारत वन्दे मातरम्


भारत वंदे मातरम

वन्दे मातरम्  वन्दे मातरम्
भारत वंदे मातरम् भारत वंदे मातरम्
रुक ना पाएं तूफानों में सबके आगे बढ़े कदम
जीवन पुष्प चढ़ाने निकले माता के चरणों में हम ।।धृ।।

मस्तक पर हिमराज विराजे, उन्नत माथा माता का
चरण धो रहा विशाल सागर, देश यही सुंदरता का
हरियाली साड़ी पहनी मां, गीत तुम्हारे गाए हम ।।१।।
वन्दे मातरम्  वन्दे मातरम्

नदियन की पावन धारा है, मंगल माला गंगा की
कमर बन्ध है विंध्याद्रि का, सतपुड़ा की श्रेणी की
सहयाद्री का वज्र हस्त है, पौरुषता पहचाने हम।।२।।
वन्दे मातरम्  वन्दे मातरम्

नहीं किसी के सामने हमने, अपना शीश झुकाया है
जो हम से टकराने आया, काल उसी का आया है
तेरा वैभव अमर रहे मां, विजय ध्वजा फहराएं हम।।३।।
वन्दे मातरम्  वन्दे मातरम्

इस गीत को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

















Share:

Wikipedia

खोज नतीजे

Popular Posts

फ़ॉलोअर