भारती माँ के उपासक

भारती मां के उपासक मातृ मंदिर के पुजारी


भारती मां के उपासक मातृ मंदिर के पुजारी
कर रहे मां को समर्पित, संगठन की शक्ति सारी

राष्ट्र अपना घिर रहा है, संकटों के बादलों से,
युद्धरत आतंकवादी, देश के रक्षा बलों से,
संगठित सामर्थ्य बल से, चोट दे अरि को करारी।।

शील है संबल हमारा, इसलिए दुर्जेय है हम,
शौर्यमय गाथा हमारी, ज्ञान गीता श्रेष्ठ हैं हम,
प्राण की बाती जलाकर, आरती मां की उतारी।

भरत भू के पुत्र सारे, जाति बंधन मुक्त होकर,
जीत ले विश्वास सबका, स्नेहा श्रद्धा युक्त होकर,
बुद्ध नानक जैन वैदिक, हम सनातन धर्म धारी।।



Share:

विश्व गुरु तब अर्चना में



विश्व गुरु तब अर्चना में, भेंट अर्पण क्या करें ।
जबकि तन मन धन तुम्हारे, और पूजन क्या करें ।।

प्राची की अरुणिमा छटा है, यज्ञ की आभा विभा है,
अरुण ज्योतिर्मय ध्वजा है, दीप दर्शन क्या करें।।

वेद की पावन ऋचा से, आज तक जो राग गूंजे,
वन्दना  के उन स्वरों में, तुच्छ वंदन क्या करें।।

राम के अवतार आए, कर्म मय जीवन चलाएं
अजिर तन तुझको चढ़ाएं, और अर्चन क्या करें।।

पत्र फल और पुष्प जल से, भावना ले हृदय तल से,
प्राण के पल पल  विपल से, आज आराधन करें।।

Share:

युग परिवर्तन की बेला में

                  युग परिवर्तन की बेला में, हम सब मिलकर साथ चलें


युग परिवर्तन की बेला में, हम सब मिलकर साथ चलें,
देश धर्म की रक्षा के हित, सहते सब आघात चलें,
मिलकर साथ चलें, मिलकर साथ चलें।।

शौर्य पराक्रम की गाथाएं, भरी पड़ी है इतिहास में,
परंपरा के चिर उननायक, जिए निरंतर संघर्षों में,
हृदयों में उस राष्ट्र प्रेम के, लेकर हम तूफान चलें।
 मिलकर साथ चलें, मिलकर साथ चलें।।

कलयुग में संगठन शक्ति ही, जागृति का आधार बनेगी, 
एक सूत्र में पिरो सभी को, सपने सब साकार करेगी,
संस्कृति के पावन मूल्यों की, लेकर हम सौगात चलें।
 मिलकर साथ चलें, मिलकर साथ चलें।।

ऊंच-नीच का भेद मिटाकर, समरस जीवन को सरसायें,
फैलाकर आलोक ज्ञान का, परा शक्तियों को प्रकटायें,
नीविड निशा की काट कालिमा, लाने नवल प्रभात चलें।
 मिलकर साथ चलें, मिलकर साथ चलें।।

अडिग हमारी निष्ठा उर में, लक्ष्य प्राप्ति की तड़पन मन में,
तन-मन-धन सब अर्पण करने, संघ मार्ग के दुष्कर रण में, 
केशव के शाश्वत विचार को, ध्येय मान दिन-रात चलें।
मिलकर साथ चलें मिलकर साथ चलें।।

Share:

प्राचीन भारत दिन-1


izkphu bfrgkl

bfrgkl rhu 'kCnks bfr$g$vkl ls feydj cuk gSA bldk vFkZ gS & ,slk fuf'pr :i ls gqvkA bfrgkl “kCn dh mRifRr teZu Hkk’kk ds Geschichte ¼xsfLppVs½ “kCn ls gqbZ gSA bl “kCn dk vFkZ gS&foxr ?kVukvksa dk fo”ks’k ,oa cks/kxE; fooj.kA ^^vrhr dh ijEijkvksa dks orZeku esa lqjf{kr j[kdj vrhr esa lEizsf’kr djuk gh bfrgkl dgykrk gS**A bfrgkl ds tUenkrk o ;quku ds izFke bfrgkldkj gsjksMksVl us loZizFke bfrgkl ds fy, History “kCn dk iz;ksx fd;kA History “kCn ySfVu Hkk’kk ds Historey “kCn ls fy;k x;k gS ftldk vFkZ okn&fookn gksrk gSA C;wjh ds vuqlkj&^^bfrgkl foKku gS u de u T;knk**


Y Hkkjr dk ukedj.k è
fo’.kq iqjk.k esa dgk x;k gS]^^tks ns”k leqnz ds mRrj esa rFkk fgeky; ds nf{k.k esa gS] og Hkkjr ns”k gS rFkk mldh lUrkus Hkkjrh; gSA**

Hkkjr o’kZ à 
  • loZizFke Hkkjro’kZ dk fooj.k [kkjosy ds gkFkh xqEQk vfHkys[k esa feyrk gSA
  • lkfgfR;d lk{;ksa esa loZizFke ikf.kuh d`r v’Bk/;k;h esa ,d izns”k ds #i esa Hkkjr dk o.kZu Hkkjro’kZ ds #i esa fd;k x;k gSA
  • ikSjkf.kd dFkkvksa ds vuqlkj ikSjo oa”k ds jktk nq’;ar ,oa mudh iRuh “kdqUryk ds iq= Hkjr ds uke ij gekjs ns”k dk uke Hkkjro’kZ iM+kA
  • _XoSfnd dky ds izeq[k tu Hkjr ds uke ij gekjs ns”k dk uke Hkkjr iMkA
  • tSu /keZ ds izFke rhFkZadj _’kHknso ds cM+s iq= Hkjr ds uke ijA

fr,u pw @pqvkarq ,oa f;u rw-àbZlk dh izFke “krkCnh esa phu esa ckS) /keZ dk izos”k gksus ij phfu;ksa us Hkkjr ds fy, fr,u&pw vFkok pqvkarq “kCn dk iz;ksx fd;k gSA ysfdu gosulkax ds ckn ogk¡ ij f;u&rw “kCn dk pyu gks x;kA
bf.M;k àflU/kq }kjk flafpr izns”k dks bf.M;k uke lcls igys g[kkeuh bZjkfu;ksa }kjk fn;k x;kA
vk;kZorZ à egf’kZ iratfy us vius xzUFk egkHkk’; esaA
tEcw}hi à v”kksd ds vfHkys[kksa esaA
vtukHko’kZ à Hkkxor iqjk.k esaA
fgUn ;k fgUnqLrku àvjch] Qkjlh] e/;dkyhu bfrgkldkjA
lIr lSU/ko àikjfl;ksa ds ifo=- xzUFk tSUn vosLrk esaA
gIr fgUnq à bZjkfu;ksa ;k ikjfl;ksa dh iqLrd esgjs;kLr vkSj ;kLuk esa lIr flU/kq ds LFkku ij gIr fgUnq “kCn dk iz;ksx fd;k x;k gSA
vk;Zns”k ,oa czãjk’Vª à phuh ;k=h bfRalx us bu “kCnks dk iz;ksx fd;kA

@ “kadjkpk;Z us ns”k dh ,drk dks izksRlkfgr djus ds mnn~s”; ls ns”k ds pkj Nksjks ij pkj eB LFkkfir fd;s FksA
iwoZ esa à xkso/kZueB ¼iqjh esa½                          if”pe esa à “kkjnkeB ¼}kfjdk esa½
mÙkj es à T;ksfreZB ¼fgeky; esa cnzh&dsnkj ds fudV½   nf{k.k esa à Ük`a```xsjheB ¼eSlwj esa½

Share:

हिन्दू परम्परा की विशेषताएँ

हिन्दू परम्परा की विशेषताएँ

  प्राणियों की हिंसा न हो | "अहिंसा परमो धर्मः" | 
🚩 बड़ों से उन्नत स्थान पर नहीं बैठना चाहिए | 
  जब बड़े खड़े हैं तो छोटो को नहीं बैठना चाहिए | 
🚩  पूजा हो रही है हो तो भक्तिभाव से, शांति से उसमें सम्मिलित हों |
  गंगा माता विश्व में सर्वश्रेष्ठ नदी है, उसका जल अत्यंत पवित्र है | 
🚩 जीवन में काम से काम एक बार काशी और रामेश्वरम की यात्रा 
       करें | 
  किसी घर में जाकर अंत्यदर्शन कर आने के बाद स्नान करने के 
       बाद ही सामान्य व्यवहार प्रारम्भ करें |
🚩 सबको संकल्प याद रहे | हर दिन दुहराएँ| इससे अपने देश, 
      संस्कृति और परिसर का ठीक ज्ञान होता है | 
  धन का अर्जन उत्तम मार्ग से करें | 
🚩 खर्च करते समय घर का निर्वाहण, अगली पीढ़ी को उत्तम 
       संस्कार, धर्मकार्य के लिए बचत करना | इन सबका संतुलन रहे |  
  आडम्बर के लिए खर्च नहीं करना चाहिए | 
🚩  हर व्यक्ति पर तीन ऋण होते हैं - देवऋण, ऋषिऋण, पितृऋण | 
  घर के कामों में सभी सदस्यों का सहयोग यथाशक्ति मिलता रहे | 
🚩 काम करते समय माताएँ स्त्रोत या भक्तिगीत गाते -गाते काम करें
  वृद्ध माता-पिता को अपने साथ रखें | 
🚩 वर्ष में एक बार अपने बंधु मित्रों को अपने घर में बुलाकर पूजा 
      भजन करके सबको प्रसाद देने का कार्यक्रम हो | 
  बड़े व्यक्ति घर में आएं तो उनको नमस्कार करके आशीर्वाद  लें | 
       बच्चों को भी वैसा ही करने की शिक्षा दें | 
🚩 बड़े व्यक्तियों के साथ सम्मानजनक बातें करना सिखाएँ | 
   घर के सभी व्यक्ति सप्ताह में एक बार मिलकर अपने परिवार 
       के बारे में चर्चा करें | 
🚩  भूख, अंधकार और मौन का अनुभव सबको हो ऐसी योजना बने |
  ग्राम विकास के कामों में परिवार से सबका सहयोग मिलता रहे | 
Share:

हिन्दू जीवन की विशेषताएँ

हिन्दू जीवन की विशेषताएँ 


१. |   प्रतिदिन तीन काम - नित्य स्नान, नित्य ध्यान, नित्य व्यायामा |
२. |   सप्ताह में एक दिन -सिर से पैर के तलवे तक सारे शरीर को तेल लगाकर गरम पानी से 
        स्नान करना |
३. |   पक्ष (15 दिन) में एक बार उपवास रखना अर्थात कुछ नहीं खाना |
४. |   वर्ष में एक बार प्रवास | किसी प्रेरणा देने वाले स्थान पर सम्पूर्ण परिवार के साथ जाना |
५. |   सप्ताह में एक दिन परिवार के सभी सदस्यों को मिलकर एक घंटा सत्संग करना |
६. |   घर के सामने तुलसी का पौधा हो |
७. |   घर द्वार या योग्य स्थान में ॐ , शुभ लाभ, जय श्रीराम इत्यादि मंगल शब्द लिखें | 
८. |   घर में देवी-देवता, महापुरुषों और पूर्वजों के चित्र योग्य स्थान में सुशोभित करें |
९. |   घर में धार्मिक ग्रन्थ रहें और उनका पठन प्रतिदिन होता रहे |
१०.|  घर में उत्तम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक पत्र आते रहें और घरवाले उनको पढ़ते रहें |
११.|  घर में भजन, कीर्तन, सत्संग इत्यादि कार्यक्रम होते रहें  |
१२.|  घर में एक पूजास्थान रहे | घर का हर सदस्य दिन में काम से कम एक बार वहां जाता 
     |  रहे |
१३. घर में आये अतिथियों का योग्य आदर सत्कार होता रहे |
१४.|  संस्कृत भाषा के अध्ययन में घर के सभी सदस्यों की रूचि रहे |
१५.|  पड़ोसियों के साथ मधुर सम्बन्ध रहें |
१६.|  बचत का अभ्यास घर में सभी को हो | यह धन के बारे में आदर व्यक्त करने का संकेत 
         है |  
१७.|  सोने से पहले ईश स्मरण करने का अभ्यास रहे | दिनभर किये कामों के बारे में निर्मल 
      |  भाव से अवलोकन करने का भी अभ्यास हो |
१८.|  भाषाओं को सीखना चाहिए | ज्यादा भाषाएँ जिसको आती हैं, उसकी व्याप्ति विशाल 
      |  होती है | पहले बोलना, पश्चात् पढ़ना-लिखना भी सीखना चाहिए |
१९.  पत्र लिखने का अभ्यास अत्यंत श्रेष्ठ है | गौरव को बढ़ाता  है |
२०.|  दान देने की  प्रवृति बढ़नी चाहिए |
२१.|  शुभ अवसर पर मंगल स्नान, शुभ वस्त्र धारण, मंदिर जाकर देवदर्शन, दान और मिष्ठान 
      |  बाँटना, ये पाँच काम करने ही चाहिए |
२२.|  दूसरों को खिलाकर खाना ही धर्म है | "तेन त्यक्तेन भुञ्जीथा:"
२३.|  घर में इन शब्दों का प्रयोग साधारणत: होता रहे | पूजा, अभिषेक, तीर्थ, नैवेद्य,  प्रसाद,
      |  आरती, प्रदक्षिणा, साष्टांग प्रणाम, अगरबत्ती, धूप, दीप, कर्मफल, पुनर्जन्म, धर्म, अर्थ,
      |  काम, मोक्ष, अर्पण, पाप-पुण्य, स्वर्ग-नरक, सुख-दुःख, प्रातः-सायं, जन्म-मरण, उत्थान-
       पतन |
२४.|  घर में सब सदस्यों को करने योग्य जैसे - स्वच्छता, योगाभ्यास, पूजा, भोजन इत्यादि |
२५.|  अनावश्यक खर्च, भोगवाद हमारी प्रकृति और अपनी धर्मप्रवृति को शोभा नहीं देता,
      |  योग्य भी नहीं है |
२६.|  बंधुजनों को रिश्ते से पहचानना | उन्हीं शब्दों से उन्हें सम्बोधित करना |
२७.|  विवाह इत्यादि मंगल प्रसंगो में धार्मिक पहलू को महत्त्व देकर उसे श्रद्धा और एकाग्रता 
      |  से, शांति से करना | सामाजिक पहलू का भी योग्य रीती से ध्यान रखना |
२८.|  निमंत्रण पत्रों को मातृभाषा या संस्कृत में छपवाना |
Share:

हिन्दू धर्म की आस्थाएँ

हमारी आस्थाएँ 

  'सत्यं वद धर्मं चर' | सत्य बोलना, धर्म के अनुसार चलना चाहिए | 
🚩 मातृवत परदरेषु, परद्रव्येषु लोष्ठवत | 
      आत्मवत सर्वभूतेषु, य: पश्यति स: पण्डितः ||  
      दूसरे की स्त्री को माता के सामान, दूसरो के धन को मिट्टी के  
      समान तथा जो सबको अपने जैसा मानता है, वही विद्वान है |
 चार पुरुषार्थ जिनका सब पालन करें - धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष | 
🚩  'पुनरपि जननं पुनरपि मरणं ' - जो पैदा होते हैं वे सब मरते हैं, 
       जो मरते हैं वे सब फिर से जन्म लेते हैं | 
  जैसा कर्म करते हैं, वैसा फल मिलता है | इसको ताल नहीं सकते |
🚩 'उद्धरेदात्मनात्मानं' | अपनी उन्नति अपने हाथ में ही है |
  देकर खाना ही धर्म है | 'तेन त्यक्तेन भुञ्जीथा:'
🚩 हर मानव को पाँच  यज्ञ करने है - देवयज्ञ, पितृयज्ञ, अतिथियज्ञ, भूतयज्ञ, ब्रह्मयज्ञ | 
  मातृ देवो भव, पितृ देवो भव, आचार्य देवो भव, अतिथि देवो भव | 
🚩 हरा वृक्ष नहीं काटें |
  हम ऋषियों की संताने हैं |
🚩 घर स्वर्ग है | उसको स्वर्ग जैसे ही रखें |
  गायत्री मन्त्र अत्यंत श्रेष्ठ मंत्र है |
🚩 गरीबी पाप नहीं है |
  हम ऋषियों की संताने हैं | 
🚩 स्वेच्छा दारिद्रय और अपनी आवश्यकताओं को काम करना  यह एक श्रेष्ठ मानसिकता है |
  ""त्यागाय संबृतार्थानां" रघुवंश के इस गुण की वृद्धि हो | न्यायमार्ग से खूब धनार्जन करें | धन को पुण्यकार्यो में खर्च करें | शतहस्तेन समाहर सहस्त्र हस्तसंकिर |
🚩 मानव देव बन सकता है | बनना ही है | इसके लिए ही भारत में हमारा जन्म हुआ है
  धन्यो गृहस्थाश्रम: यह सबको मालूम हो |

Share:

हिन्दू दृष्टिकोण

हिन्दू दृष्टिकोण

                                  हिन्दू की विशेषता है, चिंतन में | हर विषय की जड़ तक जाकर विश्लेषण करना हमारी पद्धति है | बाहर के चमक-धमक से ज्यादा, सच्चाई को खोजने की दृष्टि है | इसलिए हिन्दू चिंतन सर्वकालिक और सार्वदेशिक है |
  ईश्वर एक, नाम अनेक |
🚩 ईश्वर सर्वव्यापी, सर्वज्ञ और सर्वशक्तिमान है |
  ईश्वर दण्ड नहीं देगा, वह रक्षा करता है | 
🚩  मनुष्य पापी नहीं है, उसमे दैवी अंश है |
  नर को नारायण ही बनना है और इसीलिए भारत में जन्म मिला है |
🚩 नर का उद्धार स्वयं के हाथ में है | किसी दलाल की आवश्यकता नहीं | "उद्देरादात्मनात्मानं "
  संसार केवल मनुष्य के लिए नहीं अपितु सभी 84 लाख जीवजंतु के लिए भी है |
🚩 प्रकृति मनुष्य की आवश्यकताओं को पूर्ण कर सकती है, लालसा को नहीं |
  जीवन एक चक्र जैसा घूमता रहता है, आज के ऊपर वाले  कल नीचे आ जाने की संभावना है, नीचे वाले ऊपर जा सकते हैं |
🚩 "पुनरपि जननं पुनरपि मरणं" देह मरता है, जीव नहीं | हर जीव अपने शरीर को त्याग करता है और दूसरा शरीर धारण करता है | 
  देह नश्वर, आत्मा शाश्वत| शरीर के लिए जैसा कपड़ा वैसा ही आत्मा के लिए शरीर |
🚩 सभी मानव समान नहीं हैं, सब में कुछ न कुछ विशेषता रहती है | किन्तु सब में एक ही आत्मा रहती है | 
  हिंदुत्व किसी को बाहर नहीं फेंकता, सबको जोड़ता है | वह 'भी' वाद को मानता है, 'ही' वाद को नहीं मानता | 
🚩 करने वाले सभी कर्मो के फल निकलना जरुरी है | पुण्य और पाप ही कर्मफल हैं | दुसरो का भला करने पर पुण्य और बुरा करने पर पाप प्राप्त होता है | पुण्य करते रहना और पाप कभी नहीं करना | यदि पाप किया तो सुधारना चाहिए |  
  कर्म के अनुरूप अगला जन्म मिलता है |
🚩 स्त्री-पुरुष आपस में पूरक हैं | स्त्री आदरणीय, गौरव का पात्र है | "यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता:" जहाँ नारी की पूजा होती है, वहां देवता आनंद से रहते हैं | भारत में नारी परम आदरणीय है, वह माता बनने वाली है | सन्यासी भी माँ को नमन करता है |
  नारी भोगवस्तु नहीं बननी चाहिए | वंचित या शोषित नहीं बननी चाहिए | 
🚩 स्नेह और अनुनेसे सामाजिक परिवर्तन होता है, द्वेष और लड़ने से नहीं | श्रेष्ठ  के माध्यम हैं, वे निर्मोही हैं, निर्लोभी हैं | समाज पर वे अपर प्रेम रखते हैं | उनसे ही समय-समय पर आवश्यक परिवर्तन होता रहता है | वे ऋषि कहलाते हैं | 
   जाति का नाश करने का कदम नहीं उठाना | उसका नाम तक नहीं लेते हुए जाति को पार कर आगे बढ़ने का विवेक अर्जित करना चाहिए | हमे खुद जातियों में नहीं फंस जाना है | 
   हर एक के कर्त्तव्य होते हैं | कर्त्तव्य का पालन करने पर अन्यों के अधिकार सुरक्षित हो जाते हैं |
🚩 कमजोर की रक्षा और पालनकर, उनको एक उत्तम जीवन प्रणाली प्राप्त कराना शेष जनों का धर्म है | 
  धर्म की रक्षा करो, धर्म तुम्हारी रक्षा करेगा | प्रकृति हमारी माता है, उसका पूजन करो | स्वयं भगवान बन जाना ही मानव जीवन का लक्ष्य है | "आत्मनो मोक्षार्थ जगत हिताय च" ऐसे सैकड़ो शाश्वत सत्य, हिन्दू चिंतन से प्राप्त व विकसित हुए और हजारो वर्षो से इस समाज की संपत्ति बन गए | इन सत्यों के अनुरूप जिन्होंने अपना जीवन जिया, उन्होंने इनको, अगली पीढ़ी तक हस्तांतरित किया | इस तरह जो पीढ़ी से पीढ़ी तक चलती है, वही संस्कृति बन जाती है | इस देशमें भले ही व्यक्ति अनपढ़ हो, परन्तु वह सुसंस्कारित रहा | उसमें संस्कृति की जड़ जम गयी | नतीजा ऐसा हुआ की उसका व्यवहार अनुकरणीय रहा | बच्चों के लिए बुजुर्ग आदर्श हो गए | बच्चे बड़ो जैसा जीवन जीने लगे, वही परम्परा बन गयी | इस परम्परा को आगे बढ़ाने में 'परिवार' ने अहं भूमिका निभाई |  
                             परिवार में बुजुगों के चिंतन और व्यवहार  पारिवारिक संस्कार बन गए | संस्कारों के परिणाम स्वरुप व्यक्ति-व्यक्ति का जीवन चमकने लगा | "प्राण जाय पर वचन न जाई "    "प्राण जाय पर धर्म न छोड़े" ........ ऐसी दृढ़ता बालकों में  प्रगट होने लगी | 
                              किन्तु आधुनिकता की आंधी में जैसे अन्य समाजो में शिथिलता आयी है हमारा समाज भी अपवाद नहीं रहा है | इसमें भी कमजोरियां घुस रही हैं | फिर भी आपसी सम्बन्ध और  विश्वास सुदृढ़ रहने से आज की अवस्था में भी सिर्फ परिवार, समाज के सजीव अंग  हैं | यह एक अनुभव सिद्ध सत्य है | यही इतिहास का बोध है | 
Share:

Wikipedia

खोज नतीजे

Popular Posts

फ़ॉलोअर