स्वस्थ रहने के लिए कुछ जरूरी बातें
1. घर में शौचालय और स्नानघर अलग रहे तो अच्छा।
2. हाथ पैर मुंह धोकर ही खाना।
3. हर निवाले को धीरे-धीरे चबाकर ही खाना।
4. भोजन या अल्पाहार के बाद उपयोग किए बर्तनों को तुरंत मांज कर रखना। बिना धोए फिर से उपयोग में नहीं लाना।
5. घर में उपयोग होने के बाद जल निकास की योग्य व्यवस्था रहे।
6. शाम को बच्चों का खेलना अनिवार्य रहे। बच्चे अनेक तरह तरह के खेल खेलें। तब ही शरीर के सभी अंग क्रियाशील रहेंगे।
7. उंगलियों के नाखूनों को चबाना नहीं चाहिए।
8. हर दिन कम से कम 30 मिनट के आयाम करना चाहिए।
9. प्रातः बेड कॉफी या बेड टी की आदत ठीक नहीं है। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है।
10. खड़े-खड़े रसोई बनाना शरीर के लिए हानिकारक है इससे कमर दर्द, स्याटिका, संधिवात इत्यादि रोग होते हैं।
11. मेज के सामने बैठकर खाने के बारे में भी सोचना आवश्यक है। जमीन पर सुखासन में बैठकर खाना अति उत्तम एवं आरोग्य दायक है। खड़े- खड़े खाना भी ठीक नहीं है।
12. घर में कोई बीमार पड़े तो डरना नहीं। प्रारंभिक चिकित्सा घर में सावधानी से करें।
13. रोगियों या बीमारों की सेवा, उपचार, पथ्य पालन इत्यादि प्रेम से करने का अभ्यास हो।
14. हर नौजवान को वश में एक दो बार रक्तदान करना चाहिए।
15. मृत्यु के बाद नेत्रदान करने के बारे में सब जागृत रहे।
16. मृत्यु अनिवार्य है। इसको समझ कर किसी को भी मृत्यु से डरना नहीं चाहिए।
17. शौचालय अपने देश के तरीके का रहे। कमोड बुजुर्ग और रोगियों को ठीक रहेगा, स्वस्थ युवकों के लिए नहीं है।
18. चीनी के स्थान पर गुड खाना अच्छा होता है।
19. सफेद नमक नहीं खाना चाहिए इसके स्थान पर सेंधा नमक व काले नमक का उपयोग करना चाहिए।
20. मिर्ची के स्थान पर काली मिर्ची खाना अच्छा है।
21. बाहर से घर वापस आने पर तुरंत हाथ पांव धोने चाहिए।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें